जयपुर की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत को बचाने और परकोटा क्षेत्र से बहुसंख्यक वर्ग के पलायन को रोकने की मांग को लेकर आज राजधानी की सड़कों पर 'जन आक्रोश रैली' निकाली गई। युवा शक्ति मंच राजस्थान द्वारा आयोजित इस विशाल भगवा रैली का नेतृत्व करीब 2100 महिलाओं ने किया, जो केसरिया साफा पहनकर और भगवा ध्वज लेकर ऊंट-गाड़ियों और वाहनों पर सवार होकर निकलीं।