फलौदी जिले के आऊ कस्बे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात अपनी दुकान पर बैठे व्यापारी मुकेश जैन पर दो गाड़ियों में सवार होकर आए बेखौफ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठियों, सरियों और हथियारों के साथ व्यापारी पर हमला किया, जिससे मुकेश जैन के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।