'वोट चोरी' के गंभीर आरोपों को लेकर जैसलमेर में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट के सामने उग्र प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका. जिला अध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व में निकले इस पैदल मार्च में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई.
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि प्रदेश भर के 41 जिलों में यह आंदोलन जारी रहेगा और कार्रवाई न होने पर विपक्ष आगे की उग्र रणनीति बनाएगा.
#rajasthanpolitics