कोटा की भामाशाह मंडी में कार वर्कशॉप चलाने वाले मोहम्मद यकीन का शव बूंदी के तालेड़ा थाना क्षेत्र के शंभूपुरा रोड पर खड़ी कार में सीने पर गोली लगे संदिग्ध हालात में मिला. घटनास्थल और कार के अंदर से पुलिस को एक पिस्तौल और कार के शीशे पर फायरिंग के निशान मिले हैं, जिसकी गहनता से जांच के लिए FSL और बैलिस्टिक टीम को मौके पर बुलाया गया. मृतक के परिजनों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं, वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आखरी लोकेशन, कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है.
#Crime #Bundi