धौलपुर जिले के बसई डांग पुलिस थाने में उस समय अजीब स्थिति बन गई जब शिकायत लेकर पहुंचे बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जसवंत सिंह गुर्जर को थाना परिसर पूरी तरह सूना मिला। थाना परिसर में कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं होने पर विधायक ने वहीं से थानेदार को फोन कर स्थिति की जानकारी दी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।