डूंगरपुर में बांसवाड़ा से कच्छ जा रहा भूसे से भरा ट्रक आगे चल रहे ट्रोले से टकरा गया, जिससे ट्रक के केबिन में चालक फंस गया. सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए जेसीबी और कटर मशीन की मदद से ट्रक का केबिन और सीट काटी, जिसके बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. 108 एंबुलेंस की टीम ने गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है, और उसके एक पैर में गंभीर चोट आई है.