झुंझुनू जिले के बुहाना से बड़ी खबर! 12वीं बोर्ड के अंग्रेजी पेपर में मामा की जगह परीक्षा देते हुए एक 'मुन्ना भाई' (भांजे) को पकड़ा गया है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धुलवा में जब उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर और फोटो का मिलान नहीं हुआ, तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने हरियाणा निवासी मामा (संजय) और भांजे (आशीष) दोनों को गिरफ्तार कर लिया है