राजधानी जयपुर के मुहाना इलाके से आज जांबाजी और इंसानियत की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसे देख हर कोई राजस्थान पुलिस को सलाम कर रहा है। मुहाना की आंगण सोसाइटी के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।