Fire News: दीपावली की रात जयपुर में आग का कहर! फर्नीचर शोरूम और गोदाम धू-धू कर जले! Hindi News
जयपुर में दीपावली के मौके पर आग की दो बड़ी घटनाओं से हड़कंप मच गया। खातेपुरा इलाके में फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
वहीं सुंदर नगर क्षेत्र में देर रात कपड़े के गोदाम में भी आग लगने का मामला सामने आया। शुरुआती आशंका पटाखे से आग लगने की जताई जा रही है। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
#jaipurfire #fireincident #breakingnews #rajasthannews #jaipurnews #firebrigade #warehousefire #shopfire #latestnews #hindinews #fireaccident #rescueoperation
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan