Fire In Rajasthan: दीपावली की रात राजस्थान में आग का तांडव, कई शहरों में लगी भीषण आग! Hindi News
दीपावली की रात राजस्थान के कई जिलों में आग की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी। सीकर के श्रीमाधोपुर में खंदेला बाजार स्थित कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं कोटा और आसपास के इलाकों में छानों, झाड़ियों, ट्रांसफार्मर, कचरे के ढेर और पराली से भरी ट्रॉलियों में आग लगने की 25 से ज्यादा घटनाएं सामने आईं।
जयपुर के खातीपुरा में फर्नीचर की दुकान और सुंदरनगर में कपड़े के गोदाम में भी भीषण आग लगी। जालौर के देसू गांव में तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं, जिससे परिवारों का सामान और जरूरी दस्तावेज नष्ट हो गए। राहत की बात यह रही कि अधिकांश घटनाओं में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।
#rajasthannews #fireincident #diwali2026 #jaipurnews #sikarnews #kotanews #jalorenews #breakingnews #firebrigade #khatushyam #hindinews #latestnews,
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan