Pali Fire News: पटाखों की दुकान में भीषण आग, कांग्रेस पार्षद और पति की दर्दनाक मौत! Hindi News

  • 3:36
  • प्रकाशित: नवम्बर 09, 2026
Pali Fire News: पटाखों की दुकान में भीषण आग, कांग्रेस पार्षद और पति की दर्दनाक मौत! Hindi News पाली जिले के पालना में दिवाली की रात पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में कांग्रेस पार्षद उषा पुनिया और उनके पति प्रकाश पुनिया की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि चार घंटे तक दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। जानकारी के मुताबिक आग देर रात पटाखों की चिंगारी से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। पार्षद उषा पुनिया का शव तहखाने से बरामद हुआ, जबकि उनके पति का शव पहले ही मिल गया था। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे जोधपुर रेफर किया गया है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पटाखों की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। #palinews #fireaccident #breakingnews #rajasthannews #ushapuniya #congress #firecrackershop #diwaliaccident #tragicnews #latestnews #hindinews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो