Hem Singh Bhadana dies : राजस्थान की राजनीति में सोमवार को एक मायूस कर देने वाली खबर मिली. पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना का सुबह करीब 7:30 बजे अलवर स्थित उनके निवास पर निधन हो गया. वे 58 वर्ष के थे. पूर्व मंत्री भड़ाना पिछले काफी समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. हाल ही में उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था, जिसके बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में लंबे समय तक उनका इलाज चला था. #hemsinghbhadana #politicsnews #alwarnews #alwar