Bikaner News: राजस्थान की सियासत में इन दिनों बीकानेर का पीबीएम अस्पताल (Bikaner PBM Hospital) चर्चा और विवाद का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है. एक तरफ अस्पताल के भीतर सिजेरियन डिलीवरी (C-Section) के बाद जिंदगी और मौत से जूझती प्रसूताएं हैं, तो दूसरी तरफ बाहर पुलिस की लाठियां और नेताओं की तीखी बयानबाजी. इस बेहद संवेदनशील मामले में आग में घी डालने का काम किया है प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर (Gajendra Singh Khimsar) के एक बयान ने. गुरुवार को मंत्री जी हालात सुधारने और मरहम लगाने पहुंचे थे, लेकिन उनके मुंह से निकले चंद शब्दों ने पूरे प्रदेश में सियासी भूचाल ला दिया है. #BikanerNews #PBMHospital #GajendraSinghKhimsar #RajasthanPolitics #BikanerPBM #HealthMinister #MedicalNegligence #RajasthanNews #BikanerPolice #PoliticalControversy #BreakingNews