राजस्थान के अजमेर और बीकानेर से आए वीडियो ने सबको सन्न कर दिया है। जहां परीक्षा हॉल में कलम की ताकत से भविष्य लिखा जाना चाहिए था, वहाँ मोबाइल कैमरों से रील बनाई जा रही थी। छात्र न केवल खुलेआम नकल कर रहे थे, बल्कि इस अनुशासनहीनता को सोशल मीडिया पर गर्व के साथ पोस्ट भी कर रहे थे।