राजस्थान हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल ने अब सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (SLP) दायर की है. विला खरीद से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी (ACB) द्वारा दर्ज एफआईआर रद्द करने और एपीओ (APO) की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर वह सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे हैं. उधर राज्य सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में पहले ही कैविएट याचिका दाखिल कर दी है, जिससे सुनवाई से पहले सरकार का पक्ष भी सुना जाना तय है.