चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव के 14-14 सीटों के कड़े समीकरण के बीच RLP प्रत्याशी शंकरी बाई को बाड़ाबंदी से ले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है.जहां शंकरी बाई और उनके पति का BJP को समर्थन देने का वीडियो सामने आया, वहीं उनके बेटे बबलू ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या पर माता-पिता को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है. इस घटनाक्रम के विरोध में RLP कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है, जबकि सामने आए CCTV फुटेज ने मामले में नया मोड़ ला दिया है.