आपसी विवाद के दौरान एक युवक के शरीर में करीब 4 फीट लंबी शावर पाइप डाल दी गई, जो बड़ी आंत को चीरते हुए पेट के भीतर तक पहुंच गई और वहीं फंस गई. गंभीर चोट और संक्रमण के कारण मरीज की जान खतरे में थी.
मरीज को मथुरा दास माथुर (MDM) अस्पताल लाया गया, जहां जनरल सर्जरी विभाग के यूनिट प्रभारी डॉ. दिनेश दत्त शर्मा ने जांच के बाद तत्काल सर्जरी का फैसला लिया.
लंबे और जटिल ऑपरेशन के बाद पाइप को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया, जिसे डॉक्टरों की टीम की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.