IND vs Pak T20 World Cup:Team India के रणबांकुरों ने Pakistan को दिया धोबी पछाड़ | Top News

  • 8:36
  • प्रकाशित: फ़रवरी 15, 2026

IND vs Pak T20 World Cup :भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए के मुकाबले में एकतरफा 61 रनों से मुकाबले को अपने नाम करते हुए टूर्नामेंट में लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल की है, जिसके साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 में भी अपनी जगह को पक्का कर लिया है। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मामलों में पाकिस्तान के मुकाबले काफी आगे नजर आई, वहीं ये टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से भी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2012 में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में 11 रनों से जीत हासिल की थी जो सबसे बड़ी थी। #indvspak #t20worldcup2026 #teamindia #cricketnews #breakingnews #ishankishan #bumrah #super8 #indiavspakistan

संबंधित वीडियो