Jaipur News: राजस्थान के प्रसिद्ध 'कान्हा रेस्टोरेंट' (Kanha Group) पर आयकर विभाग की रेड (Income Tax Raid) गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी है. विभाग की अन्वेषण शाखा (Investigation Wing) ने इस छापेमारी में अब तक के सबसे बड़े टैक्स चोरी के नेटवर्क का खुलासा करने की तैयारी कर ली है. सूत्र बता रहे हैं कि कान्हा ग्रुप के मालिक नटवरलाल के ठिकानों से मिले दस्तावेजों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी का कच्चा चिट्ठा सामने आ सकता है. #itraidInrajasthan #rajasthan #incometax #kanharestaurant #raid #topnews