जयपुर के खोनागोरियान इलाके में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहाँ एक रिहायशी इलाके के घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग 90% तक झुलस गए हैं। NDTV राजस्थान की टीम जब ग्राउंड जीरो पर पहुँची, तो वहाँ एक माँ की चीखें सुनकर हर कोई भावुक हो गया।