जयपुर के झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में आज ट्रांसपोर्ट यूनियन और ट्रक ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने झोटवाड़ा थाने के पास घेराव किया और कई फैक्ट्रियों में हो रही माल की लोडिंग रुकवा दी।