जैसलमेर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब किशन घाट क्षेत्र में साईं बाबा मंदिर के पास एक मानव भ्रूण मिला। दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने पत्थरों के बीच भ्रूण को देखा और तुरंत स्थानीय लोगों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 20 सप्ताह के बताए जा रहे भ्रूण को कब्जे में लेकर राजकीय जवाहर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।