राजस्थान के जैसलमेर से एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। शहर के भीतरी इलाके 'राखे चापाड़ा' में एक रिहाइशी मकान अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया। यह हादसा पास के ही एक प्लॉट में चल रही अवैध अंडरग्राउंड खुदाई की वजह से हुआ।