Jal Jeevan Mission Scam: ACB को रिटायर्ड IAS Subodh Agarwal समेत कई की तलाश | Rajasthan Top News

  • 6:55
  • प्रकाशित: फ़रवरी 18, 2026

राजस्थान के चर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. यह घोटाला राजस्थान की राजनीति का एक ऐसा गबन है, जिसकी आंच में पूर्व मंत्री और आईएएस स्तर तक के अधिकारी आ रहे हैं. मामले में एसीबी, ईडी और सीबीआई की टीम जांच कर रही है. मंगलवार को छापेमारी के दौरान चीफ इंजीनियर समेत 9 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले मुकेश पाठक को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से रात में पकड़ा. मुकेश को छोड़कर सभी 9 आरोपियों की बुधवार को कोर्ट में पेश हुई. इस दौरान एसीबी की ओर से 5 दिन की रिमांड मांगी गई, पर कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड मंजूर की. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि जिन टेंडरों की बात हो रही है, वे कभी एक्जीक्यूट ही नहीं हुए. सभी स्तर पर वे वर्क ऑर्डर वेरिफाई किए गए थे. #JalJeevanMissionScam #RajasthanACB #MukeshPathakArrested #corruptioncases #rajasthannews #breakingnews

संबंधित वीडियो