झुंझुनू पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिंघाना थाना क्षेत्र के कृष्णा मैरेज गार्डन में चल रहे एक सेमिनार पर रेड मारकर पुलिस ने 5 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।