एटीएस (ATS) और डांगियावास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक हेड कांस्टेबल और पंचायत समिति के एलडीसी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल अमीर खान, पूर्व कैबिनेट मंत्री का गनमैन रह चुका है। इनके पास से 12 बोर की बंदूक और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।