राजस्थान की सांस्कृतिक राजधानी जोधपुर में इन दिनों होली का जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जोधपुर प्रेस क्लब द्वारा एक निजी होटल में 'होली स्नेह मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।