अजमेर के किशनगढ़ में डंपिंग यार्ड के पीछे सुनसान जंगल में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ कथित गैंगरेप की घटना सामने आई है. पीड़िता द्वारा जानकारी न दे पाने पर पुलिस ने 450 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र की मदद ली और भेष बदलकर निगरानी की.तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने 18 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.
#crimenews #murdermystery