राजधानी जयपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए महिला होमगार्ड मीनू गुप्ता और उसके साथी सिकंदर को गिरफ्तार किया है। शास्त्री नगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा था।