डीडवाना के मकराना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां मकराना खनन क्षेत्र की कालानाडा रेंज में भारी बारिश के बाद करीब एक दर्जन (12) खदानें अचानक ढह गईं। इस हादसे में जाखली मार्ग का एक बड़ा हिस्सा भी खदान में समा गया है। गनीमत यह रही कि ये खदानें लंबे समय से बंद पड़ी थीं और हादसे के वक्त सड़क पर कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई