राजस्थान के राजस्व मंत्री और प्रतापगढ़ विधायक हेमंत मीणा की एक बार फिर से तबियत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया. रविवार रात हाई ब्लड प्रेशर होने के बाद चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया. तीन दिन पहले भी मीणा को हाई ब्लड प्रेशन और फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था. हालत सामान्य पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी. #Rajasthan #ministerhemantmeenahealthdeteriorates #referred #udaipur #revenueministerhemantmeena #pratapgarhmlahemantmeena