शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. भक्तों ने मां से सुख-समृद्धि की कामना की और नौ दिन की आराधना की शुरुआत की.