CM BhajanLal Sharma: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की आराधना की। मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री आवास और फिर राजेश्वरी मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से 'घट स्थापना' की और मां शैलपुत्री की पूजा की। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मां दुर्गा से समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, अटूट सुख और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #BhajanLalSharma #RajasthanCM #ChaitraNavratri #navratri2026 #RajasthanNews #RajeshwariTemple #NavratriPuja #Ghatasthapana #CMBhajanLalSharma #NDTVRajasthan #navratricelebration