REET Recruitment को लेकर अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत | Hunger Protest | Top News

भरतपुर के बयाना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ रीट 2018 (REET 2018) के लंबित नियुक्ति विवाद को लेकर पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। प्रशासन ने राजवीर, अरुण और रणवीर नामक तीन अभ्यर्थियों को पहले उपजिला अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है। अभ्यर्थियों की मांग है कि 372 रिक्त पदों पर उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए, जैसा कि सरकार ने पूर्व में वादा किया था। 

संबंधित वीडियो