Sriganganagar में Police की फिल्मी नाकेबंदी, हथियारों के साथ 2 Smuggler Arrested

श्रीगंगानगर के समेजा थाना पुलिस ने एक बेहद साहसी और फिल्मी अंदाज वाली कार्रवाई करते हुए पंजाब के दो बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। नाकेबंदी के दौरान तस्करों ने भागने की कोशिश में पुलिस द्वारा खड़ी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ट्रॉली कई फीट तक खिसक गई। पुलिस ने खेतों में पीछा कर इन तस्करों को दबोचा। तलाशी के दौरान इनके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और घातक हथियार बरामद हुए हैं। 

संबंधित वीडियो