राजस्थान के बूंदी जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा ने नैनवा डीएसपी (DSP) राजूलाल मीणा को तत्काल प्रभाव से एपीओ (APO) कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी मीणा के खिलाफ लंबे समय से साइबर क्राइम और एनडीपीएस (NDPS) से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने और फाइलों में हेरफेर करने की शिकायतें मिल रही थीं।