जयपुर में मामूली बात पर हुए झगड़े ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। पड़ोसियों के बीच 'टेम्पो ट्रैवल्स' को गली में ले जाने को लेकर हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि धक्का-मुक्की के दौरान एक बुजुर्ग बेहोश होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।