जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय में निकाय चुनाव (Nikay Chunav) को लेकर आयोजित एक बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजय कुमार और पार्टी के तमाम विधायक व प्रत्याशी शामिल हुए।