अजमेर के गोविंदगढ़ गांव में रहने वाले 62 वर्षीय दर्जी लेखराज टाडा के होश तब उड़ गए, जब उन्हें सूरत आयकर विभाग से ₹974,97,25,457 (करीब 975 करोड़ रुपये) का रिकवरी नोटिस मिला। जालसाजों ने लेखराज के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर उन्हें साल 2011 से 'रूप रजत डायमंड' और 'जय बावेरी डायमंड' जैसी बड़ी कंपनियों का डायरेक्टर बना दिया। मात्र ₹15,000 महीना कमाने वाले दर्जी ने कभी गुजरात का रुख भी नहीं किया, लेकिन सिस्टम की बड़ी चूक के कारण आज वे अरबों के कर्जदार बन गए हैं। पुलिस अब इस हाई-प्रोफाइल टैक्स फ्रॉड की जांच कर रही है। #AjmerNews #RajasthanNews #TaxFraud #PANCardFraud #POCSOVerdict #CrimeNews #IncomeTaxNotice #NagaurNews #BreakingNews #CyberCrime #RajasthanPolice #LekhrajTailorCase #Justice