जयपुर: राजस्थान विधानसभा में 'वंदे मातरम' को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जोरदार पलटवार किया है। जूली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों को एक सोची-समझी साजिश के तहत विधानसभा के गेट पर रोका गया ताकि वे सदन के अंदर वंदे मातरम न गा सकें।