राजधानी जयपुर की राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) आज सियासत का केंद्र बन गई है। कैंपस में RSS के कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं के उग्र प्रदर्शन और पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और संघ पर बड़ा हमला बोला है।