राजस्थान में नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति के बैनर तले स्वास्थ्य भवन के मुख्य गेट पर ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया गया. आंदोलनकारी लंबे समय से अल्प वेतन में काम कर रहे नर्सेज के लिए मेरिट और 10, 20, 30 बोनस अंकों के आधार पर नियमित भर्ती की मांग कर रहे हैं. मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जबकि नर्सेज मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं.
#NurseProtest #healthNews #Jaipur