श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में राजस्थान एटीएस और पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पाकिस्तानी हैंडलर्स से 2.23 लाख मिले थे.
पूछताछ और सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर रामसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक से महज 10 मीटर दूर दो और बमनुमा संदिग्ध वस्तुएं (एक लाइव बम) बरामद हुई हैं.
जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी हैंडलर्स ने युवती को प्रेम जाल और पैसों के लालच में फंसाकर इस आतंकी साजिश को अंजाम दिलवाया था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.