Panchayat Election 2026: कब होंगे पंचायत चुनाव? देरी को लेकर BJP-Congress में जमकर बहस! Rajasthan

  • 18:02
  • प्रकाशित: मार्च 14, 2026

Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर बड़ा संवैधानिक और सियासी घमासान खड़ा हो गया है....एक तरफ राज्य सरकार है जो कह रही है कि जब तक OBC आयोग की रिपोर्ट नहीं आती, तब तक चुनाव कराना मुश्किल है…तो वहीं दूसरी तरफ राज्य चुनाव आयोग है, जो संकेत दे रहा है कि जरूरत पड़ी तो बिना OBC आरक्षण के भी चुनाव कराए जा सकते हैं...लेकिन इस पूरे विवाद के बीच सबसे बड़ा सवाल अदालत के आदेश का है…क्योंकि हाईकोर्ट ने साफ कहा था कि 15 अप्रैल तक प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव करा दिए जाएं… और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी आदेश को बरकरार रखा..अब चुनाव आयोग का नया कार्यक्रम बता रहा है कि मतदाता सूची 22 अप्रैल तक ही फाइनल होगी… यानी तय डेडलाइन से आगे की प्रक्रिया...इधर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने सरकार और चुनाव आयोग को लीगल नोटिस भेज दिया है… और चेतावनी दी है कि अगर हाईकोर्ट के आदेश की पालना नहीं हुई तो अवमानना याचिका दायर की जाएगी...तो सवाल यही है…क्या OBC आरक्षण के बिना होंगे चुनाव?....क्या सरकार और चुनाव आयोग आमने-सामने हैं?और सबसे बड़ा सवाल… क्या कोर्ट के आदेश की अवहेलना होगी?...इन्हीं सवालों पर आज होगी बड़ी बहस #rajasthannews #panchayatelection #rajasthannews #panchayatchunav2026 #tikaramjully #govindsinghdotasara #nikaychunav #rajasthanpolitics #ndtvrajasthan #latestnews #nikaychunav

संबंधित वीडियो