पंचायत चुनाव की हलचल के बीच संभावित प्रत्याशी गांवों में पहुंच रहे हैं और ग्रामीण अपने मुद्दे सामने रख रहे हैं। राजसमंद-उदयपुर की सीमा पर बसी नेच पंचायत में विकास की दो तस्वीरें दिखती हैं, जहां पंचायत मुख्यालय पर सड़क, पानी, स्कूल और स्टेडियम जैसी सुविधाएं हैं, जबकि दूसरे गांव के लोग आज भी सड़क, पेयजल और सरकारी योजनाओं के लाभ का इंतजार कर रहे हैं. इस गांव से कॉलेज 17 किमी दूर होने के कारण बेटियों की पढ़ाई में दिक्कत आ रही है.