पंचायत चुनाव में रिश्ते बने प्रतिद्वंदी! पति-पत्नी और पिता-पुत्र आमने-सामने

  • 4:47
  • प्रकाशित: नवम्बर 16, 2026
अलवर जिले की सावड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच और पंच पदों के लिए आज दोबारा मतदान हो रहा है, क्योंकि पहले एक नामांकन रद्द होने पर सभी प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए थे. यहां पति-पत्नी और पिता-पुत्र जैसे रिश्ते चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं, जिससे यह पंचायत पूरे जिले में चर्चा में है. प्रशासन और पुलिस की तैयारियों के बीच सुबह 11 बजे तक करीब 30% वोटिंग हुई और कहीं से कोई शिकायत नहीं आई. #Savdi #AlwarPanchayatElections #RajasthanPanchayatElections #alwarnews

संबंधित वीडियो