राजस्थान के फलौदी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर परिषद चौराहा से लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।