पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने डीजीपी से मुलाकात कर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है. कांग्रेस नेताओं ने निकाय चुनावों में पुलिस के दुरुपयोग, झूठी एफआईआर और सरकार के दबाव में तबादले करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.डोटासरा ने ईडी की कार्रवाई की आशंका पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने ईडी के स्वागत के लिए सोन पापड़ी मंगवा ली है.