ANTF (एंटी-नारकोटिक टास्क फोर्स) के IG विकास कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पिछले एक साल की उपलब्धियों और बड़ी कार्रवाइयों का ब्योरा दिया है. इस दौरान टीम ने 1 साल में 5000 से अधिक अपराधियों और 100 फरार तस्करों को दबोचने के साथ 700 करोड़ रुपये से अधिक का नशीला सामान पकड़ा है.पुलिस ने 'ऑपरेशन नीलमणि' के तहत मध्य प्रदेश में चरवाहा बनकर 1.75 लाख के इनामी बदमाश सुनील मीणा को उसके गढ़ से गिरफ्तार किया.