जयपुर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भरतपुर जिला प्रमुख चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उनके अनुसार कांग्रेस के 18 सदस्य होटल में एकजुट हैं, जबकि सिंबल पर जीते 3 सदस्यों को भाजपा खरीदकर ले गई.
डोटासरा ने दावा किया कि होटल पर पुलिस-प्रशासन का दबाव बनाया जा रहा है और सदस्यों को 60 से 80 लाख तक के ऑफर दिए जा रहे हैं.
उन्होंने सवाल उठाया कि यह कौन सा चुनाव और कौन सी राजनीति है, और लोकतंत्र कहां है.